फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Central government's effigy burnt alleging discrimination against Jammu

जम्मू के साथ भेदभाव का आरोप लगा कर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
Central government's effigy burnt alleging discrimination against Jammu
उधमपुर। डोगरा स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान सुनील सिंह कंबोज की अध्यक्षता में नगर में कृष्णा पैलेस के पास केंद्र सरकार का पुतला जलाकर ऑल पार्टी मीटिंग में पार्टी को आमंत्रित नही किए जाने का विरोध जताया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जम्मू के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सुनील सिंह ने कहा कि दिल्ली में आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में जम्मू संभाग की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। इसमें कश्मीर के नेताओं को तरजीह दी गई है, जबकि जम्मू के नुमाइंदों को आमंत्रित नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने दोबारा साबित कर दिया गया है कि उनकी मंशा केवल कश्मीर के मामले पर राजनीति करना है, जम्मू के देशभक्त लोगों से इनका कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार को केवल चुनावों के समय में जम्मू संभाग के लोग नजर आते हैं। ऑल पार्टी मीटिंग में जम्मू के नेताओं को शामिल नहीं करने भाजपा सरकार ने जम्मू के लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के साथ हमेशा भेदभाव किया जाता रहा है और अब आल पार्टी मीटिंग में भी जम्मू के नेताओं की उपेक्षा की गई है। इसका वह विरोध करते हैं। साथ ही जम्मू संभाग को अलग राज्य बनाने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed