फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Caught a thief running away by blowing cash, goods from the shop

दुकान से नकदी, सामान उड़ा कर भाग रहा चोर दबोचा

विज्ञापन
Caught a thief running away by blowing cash, goods from the shop
उधमपुर। जिला अस्पताल के नजदीक धार रोड के किनारे पर स्थित दुकान से चोर को नकदी और सामान उड़ाना महंगा पड़ गया। दुकानदार ने लोगों की मदद से चोर को रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

किराना स्टोर के मालिक मोहन लाल ने बताया कि सुबह सवा आठ बजे एक युवक उसकी दुकान पर आया और सामान देने को कहा। उसने जो कुछ भी मांगा वह सामान निकाला और काउंटर पर रख दिया। इसके बाद उसने चिल्ली सास मांगा, जिसे लेने के लिए वह दुकान के पिछले हिस्से में गया। इतने में युवक ने सामान उठाया और गल्ले से नकदी उठा कर फरार हो गया। वह जब लौटा तो युवक को सामान सहित भागते देखा। वह कुछ साथियों के साथ चोर के पीछे भागे। चबूतरा बाजार के नजदीक चोर-चोर की आवाज लगाने पर अन्य लोगों ने चोर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चबूतरा बाजार में लोगों ने कहा कि जिले में रोजाना चोरी व लूट के मामले बढ़ रहे हैं। महिलाओं के हाथ से पर्स छीने जा रहे हैं। अब तो चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। पुलिस को सख्ती से कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed