{"_id":"6123e88f8ebc3e799e3d28e3","slug":"case-on-three-for-selling-china-made-door-udhampur-news-jmu2421354139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन निर्मित डोर बेचने पर तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन निर्मित डोर बेचने पर तीन पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। प्रतिबंध के बावजूद चीन निर्मित डोर बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सोमवार को शहर में कार्रवाई कर तीन दुकानों से डोर के 55 रोल बरामद कर दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही दुकानदारों को दोबारा ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को लेकर होने वाली पतंगबाजी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक माह पहले चीन निर्मित डोर बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद कुछ लोग डोर बेचने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने अब कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। एसएचओ चमन गोरखा ने शहर में छापेमारी कर तीन दुकानों से डोर के 55 रोल बरामद किए हैं।
रामनगर चौक पर किशोर कुमार की दुकान से 15 रोल, आर्य समाज गली में शरण गंडोत्रा की दुकान से 15 रोल और नगरोटा स्ट्रीट से अजय महाजन की दुकान से 25 रोल बरामद किए हैं। पुलिस ने इन तीनों दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रक्षाबंधन के दिन शहर में खूब चीन निर्मित डोर की बिक्री हुई है, जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सख्ती करना शुरू कर दिया है।