फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Car hit Tihapar, three killed

टिप्पर से टकराई कार, तीन की मौत

Sat, 28 Nov 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Sat, 28 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Car hit Tihapar, three killed

धर्मनगरी कटड़ा से दस किलोमीटर दूर मेयाड़ी के पास वीरवार की देर रात को बारात से लौट रही एक कार सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार महिला सहित तीन की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


उसका जीएमसी में इलाज चल रहा है। हादसे के शिकार सभी परिवार के सदस्य और रिश्तेदार ही थे। जानकारी के मुताबिक जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब ग्यारह बजे अल्टो कार (जेके02एबी-1200) तेज गति से जम्मू से कटड़ा की ओर आ रही थी।
विज्ञापन


जब कार मेयाड़ी पहुंची तो वह सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर (जेके02पी-6168) से जा भिड़ी। गति तेज होने के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बचाव कार्य शुरू किया। मौके से चार लोगों को लहूलुहान हालत में निकाला गया। इनमें से कटड़ा के चिंतामणि निवासी युवक करण मगोत्रा और उसी परिवार के बुजुर्ग नानक चंद की मौत हो चुकी थी। जबकि परिवार की ही शीलो देवी और रिश्तेदार सुदेश को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। फिर उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। जीएमसी में इलाज के दौरान शीलो देवी ने भी दम तोड़ दिया। अब सुदेश का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शहनाई की गूंज मातम में बदली
जिस परिवार में एक दिन पहले शहनाई गूंज रही थी, उसी परिवार में मातम छा गया। दरअसल, कार हादसे के शिकार हुए सभी सदस्य अपने परिवार के ही लड़के की बारात से लौट रहे थे। शादी के घर में जश्न का माहौल था।


सभी नाच-गा रहे थे। इसी बीच मनहूस खबर ने अचानक माहौल को मातम में बदल दिया। हंसने-गाने की जगह चीत्कार सुनाई देने लगा। देर रात को पूरे चिंतामणि क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। परिवार के सदस्यों के विलाप और चीत्कार से हर किसी का कलेजा फट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed