फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Car falls into gorge; two dead, including a woman; four injured.

Udhampur News: खाई में गिरी कार, महिला समेत दो लोगों की मौत, चार घायल

Sun, 28 Jun 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 28 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Car falls into gorge; two dead, including a woman; four injured.
- भद्रवाह में बस्ट रोड पर हादसा, अखनूर के रहने वाले थे मृतक
विज्ञापन

- घायलों में दो बच्चे भी, चारों घायल जीएमसी डोडा में रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। भद्रवाह क्षेत्र के बस्ट रोड पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। मृतकों की पहचान अखनूर निवासी इमाम हुसैन (65) और जैतूना बीबी (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जैतूना बीबी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इमाम हुसैन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल अन्य चार लोगों को पहले उपजिला अस्पताल भद्रवाह में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें जीएमसी डोडा रेफर कर दिया गया। घायलों में यासीन (11), मशूमा बीबी (16), बशीर अहमद (50) और बदर दीन (38) शामिल हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed