फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   camp

लाभार्थियों को दिए व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और बैसाखी

विज्ञापन
camp
उधमपुर/जिब। पंचायत घर सुनाडी में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता ने टीएसडब्ल्यूओ तिलक राज की टीम और महिला शक्ति केंद्र (एमएसके) के सहयोग से किया।
विज्ञापन

शिविर में कैंबल, डंगा और हरतयान सहित आसपास के गांवों से लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे पेंशन योजना, प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफबीएस), राज्य विवाह सहायता योजना (एसएमएएस), इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि शिविर की महत्वपूर्ण विशेषता विभाग की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों की पहचान कर उनका मौके पर निस्तारण करना था। इसमें लाभार्थियों के बीच कई कृत्रिम उपकरण जैसे व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, आदि भी वितरित किए गए। इस मौके पर एमएसके सदस्य ज्योति और शीतल ने प्रतिभागियों को महिला केंद्रित योजनाओं जैसे पीएमएमवीवाई, तेजस्विनी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अन्य के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं के लिए सखी-वन स्टॉप सेंटर के बारे में जनता को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। शिविर के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत बीपीएल छात्राओं के बीच करीब सौ स्कूल बैग भी बांटे गए। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि योग्य लोगों के बीच सामाजिक कल्याण योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक पंचायत व गांव में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सरपंचों और पंचों से भी आग्रह किया कि वे गरीब लोगों को विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करने में मदद करें, और इसे डीएसडब्ल्यूओ के कार्यालय को अग्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed