{"_id":"6705c5d187123538e10421fa","slug":"caltural-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101308-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धर्मनगरी में प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... के जयकारे गूंजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धर्मनगरी में प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... के जयकारे गूंजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। बीते वर्ष शारदीय नवरात्र पर्व पर पहले छह दिन में भक्तों की संख्या का आंकड़ा सवा दो लाख से ज्यादा पहुंच गया था लेकिन इस वर्ष 2024 के नवरात्र में वीकेंड रहने के कारण पहले छह दिनों पर श्रद्धालुओं का आंकड़ा ढाई लाख पार कर चुका है।
मंगलवार को कक्ष से मिली जानकारी मुताबिक शाम छह बजे तक 33390 भक्तों का पंजीकरण करवा कर प्रस्थान कर चुके थे। मां के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु भवन की ओर चढ़ाई कर रहे हैं। भवन से मिली जानकारी अनुसार पिछले दो दिन हुई बारिश के वाद भवन तापमान के काफी गिरावट आई है, जिसके कारण श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शनों बाद धर्मनगरी की ओर जाना ही बेहतर समझ रहे हैं। भवन में यात्रियों के रुकने के लिए कमरों की लगभग ऑनलाइन बुकिंग रहती है ओर वही श्रद्धालु भवन में रुकते हैं, जिनकी ऑनलाइन बुकिंग हो जाती है। वहीं इस सप्ताह दो दिन बारिश होने के बाद लगभग मौसम साफ रहने के वाद हेलिकॉप्टर सेवा लगातार जारी है, जिसका यात्री भरपूर फाजदा उठा रहे हैं। इसके साथ ही अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार व भवन से भैरो घाटी के लिए रोप वे सेवा लगातार जारी है।
आध्यात्मिक केंद्र में मां की कहानी का मंचन
धर्मनगरी में शारदीय नवरात्र पर्व पर शुक्रवार को श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में माता की कहानी का संपूर्ण मंचन किया जा रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोेग हिस्सा ले रहे हैं। मां वैष्णो देवी से भगवान राम की मुलाकात, मां के द्वारा श्रीधर को भंडारे के लिए कहना जैसे दृश्यों का मंचन रहा है। वहीं इस दौरान बाण गंगा में बाण चलाकर जल का निकास करना, गर्भजून में नौ महीने रहना व आखिर प्राकृतिक गुफा के बाहर भैरो वध के बाद वरदान देना कि प्राकृतिक पिण्डियों के दर्शन के बाद भैरो मंदिर में दर्शन करना अनिवार्य है।