फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   caltural news

Udhampur News: महिलाओं ने देविका तट पर किया पूजन

विज्ञापन
caltural news
उधमपुर। गंगा की बड़ी बहन देविका के तट पर महिलाओं ने सोमवती अमावस्या पर पूजा अर्चना की। सुबह चार बजे से ही लोगों का हुजूम देविका तट पर पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन

खासतौर पर इस त्योहार को मनाने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं महिलाओं ने स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ की परतखना करने के बाद उसकी पूजा अर्चना की। उन्होंने कच्चा धागा बांधकर अपने परिवार की सुख स्मृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन

देविका तट पर आई महिला नीलू आनंद ने बताया कि आज के दिन का बहुत महत्व माना जाता है। यह साल की आखिरी अमावस्या है। उन्होंने कहा कि हम पित्रों का भी करते हैं और जो बड़ में धागा बांधते हैं। उसमें 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान हम दान भी करते हैं। जरूरतमंद लोगों को हमें दिल खोलकर अन्न दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में पंडित सुदर्शन कुमार ने बताया कि सोमवती आज अमावस्या का दिन है। उन्होंने कहा कि सुबह चार बजे से ही महिलाएं व बच्चे स्नान करके बड़ की पूजा और परतखना करते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें लोग चावल, नारियल, वस्त्र और बर्तन का दान करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ की पूजा करने से हमारे भविष्य का कल्याण होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि देविका में पाॅलिथीन का इस्तेमाल न करें और इसको साफ रखें।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed