फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   calcutta, subeer, amarnath yatra

Udhampur News: कोलकाता से अमरनाथ के लिए पैदल यात्रा पर निकले सुबीर पहुंचे उधमपुर

विज्ञापन
calcutta, subeer, amarnath yatra
उधमपुर। आगामी तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है। कोलकाता से पैदल यात्रा पर निकले सुबीर विश्वास (28) बुधवार को उधमपुर पहुंचे। पेशे से डांस शिक्षक सुबीर 188 दिन से पैदल चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल, पशुपतिनाथ, अयोध्या, उत्तराखंड के तुंगनाथ और चंद्रशिला, शिमला, नैना देवी, पंजाब के स्वर्ण मंदिर, बाघा बॉर्डर होते हुए चार अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पहुंचे। वे रोजाना लगभग 25 किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं।
विज्ञापन


मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद अगली मंजिल बाबा बर्फानी के दर्शन हैं। यात्रा का कोई विशिष्ट उद्देश्य नहीं है, भोले बाबा का बुलावा मिलने के बाद घर से थैला और राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले हैं। जम्मू कश्मीर में उनके जीवन की पहली यात्रा है। यहां काफी ज्यादा मंदिर हैं और लोग मिलनसार हैं। बीते साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बारे में सुना था लेकिन ऐसी घटनाओं से आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed