{"_id":"60ede4328ebc3e726e7e034c","slug":"bus-stop-to-replace-matador-stand-at-salathia-chowk-udhampur-news-jmu2393833182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाथिया चौक में मेटाडोर स्टैंड की जगह बनेगा बस स्टाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाथिया चौक में मेटाडोर स्टैंड की जगह बनेगा बस स्टाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों की जनरल हाउस बैठक का आयोजन मंगलवार को हुआ, जिसमें शहर के विकास से संबंधित कई विषयों को लेकर चर्चा की। इसमें फिर से निर्णय लिया गया कि जल्द ही सलाथिया चौक से मेटाडोर स्टैंड को हटा कर स्टाप तैयार किया जाएगा। जहां कुछ मिनट के लिए वाहन खड़ा होगा। इसके बाद सड़कों व गलियों की हालत को भी जल्द सुधारा जाएगा।
बैठक का आयोजन नगर परिषद चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। विकास से संबंधित चर्चा करने के बाद चेयरमैन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सहित अन्य अधिकारियों को कार्यालय में बुलाया गया था। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर के अंदर सड़कों व गलियों की हालत सुधारने के लिए कई योजनाओं के तहत लाखों की मंजूरी मिली है और विभाग जल्द टेंडरिंग कर काम शुरू करे।
मार्च 2022 से पहले हर हाल में सभी काम पूरे करने हैं। सड़कों व गलियों की हालत सुधरने के बाद ही शहरवासियों को राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद शहर के अंदर चार ओपन जिम भी खोलने जा रही है, जिसके जरिए युवाओं को बहुत ज्यादा लाभ होगा। इसके लिए चार स्थानों का चयन कर लिया गया है और इसकी राशि भी मिल चुकी है। जहां पर भी काम करेंगे वहां पर एक प्लेट लगाई जाए, जिसमें किए गए काम की राशि और तारीख भी लिखी जाए। बैठक में विशेष तौर पर सलाथिया चौक मेटाडोर स्टैंड को लेकर चर्चा की गई है।
विज्ञापन
निर्णय लिया गया है कि बुधवार को डीसी और एआरटीओ को पत्र लिख कर सलाथिया चौक से मेटाडोर स्टैंड को हटाकर स्टाप बनाने की मांग की जाएगी। स्टाप बनने के बाद सलाथिया चौक पर मेटाडोर व बस यात्रियों को बिठाने व उतारने के लिए कुछ समय के लिए रुकेंगी और फिर आगे बढ़ जाएंगी। सलाथिया चौक पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने का काम ट्रैफिक पुलिस करेगी। इसको लेकर जल्द से जल्द काम शुरू किया जाएगा।