{"_id":"69d361b12dd0c6b408038509","slug":"bus-conductor-arun-chaudhary-dies-under-suspicious-circumstances-in-udhampur-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur: उधमपुर में बस कंडक्टर अरुण चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur: उधमपुर में बस कंडक्टर अरुण चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Mon, 06 Apr 2026 01:03 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:03 PM IST
सार
उधमपुर के बस कंडक्टर अरुण चौधरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नरवाल में मिला है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उधमपुर के नरवाल क्षेत्र में आज उधमपुर निवासी बस कंडक्टर अरुण चौधरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक अरुण चौधरी उधमपुर रेलवे स्टेशन के पास राउंड मेल का रहने वाला था और किश्तवाड़-जम्मू रूट की बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन
परिवार के अनुसार अरुण चौधरी परिवार में सबसे बड़े बेटे थे और अभी अविवाहित थे। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अरुण के अचानक निधन से परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन