{"_id":"68700d41839a3028970ef03a","slug":"bus-accident-ramnagar-sunetra-village-11-injured-udhampur-news-c-202-1-udh1002-125070-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर के सुनेत्र गांव में बस पलटी, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर के सुनेत्र गांव में बस पलटी, 11 घायल
विज्ञापन
रामनगर।यात्री बस में घायलों को इलाज करवाने अस्पताल में पहुंचते लोग।
- सह चालक चला रहा था, मोड़ पर गिरी पेड़ की डाल बस के अगले शीशे से टकराई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के सुनेत्र गांव में वीरवार को एक यात्री बस सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 30 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए। चालक की बजाय सह चालक बस चला रहा था। रास्ते में एक मोड़ पर पेड़ का हिस्सा गिरा था जो बस के आगे वाले शीशे से टकरा गया। इसी वजह से हादसा हुआ।
घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सभी यात्रियों को दोपहर बाद घर भेज दिया गया। वीरवार सुबह यात्री बस जेके02एजी -7822 सुबह सात बजे पंचायत ब्लांद के नालडा गांव से यात्रियों को लेकर रामनगर रवाना हुई। ठीक 8:30 बजे बस सुनेत्र गांव में पहुंची और वहां मोड़ के दौरान एक पेड़ का हिस्सा गिरा था और वह बस के आगे शीशे से टकरा गया। चालक ने बस को संभालने का प्रयास किया लेकिन अनियंत्रित खोकर यात्री बस मार्ग के किनारे पलट गई।
समय रहते स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और यात्री बस से घायल यात्रियों को निकाला। इस दौरान 11 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया और सभी घायल यात्रियों को रामनगर अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घायल यात्रियों ने बताया कि बस सह चालक चल रहा था। साथ में चालक बैठा हुआ था। बस तेज गति से चल रही थी कि अचानक पेड़ का गिरा हिस्सा बस की आगे बड़े शीशे से जा टकराया जिसके कारण यह हादसा पेश आया हादसे के बाद चालक और सहचालक मौजूद थे।
बेटी की शादी का सामान लेने जा रहा परिवार हुआ घायल
कोनैन गांव के रहने वाले कृष्ण चंद्र ने बताया कि वीरवार सुबह आठ बजे बस में वह और उनके दोनों बेटे रामनगर बेटी की शादी का सामान लेने जा रहे थे। बेटी की शादी 21 जुलाई को है। हम तीनों बस में बैठकर रवाना हुए। मात्र 15 मिनट का सफर तय किया था कि बस हादसे का शिकार हाे गई। कृष्ण चंद्र ने बताया कि बस को सह चालक चल रहा था जबकि चालक पास में ही बैठा था। सह चालक बस तेज गति से चला रहा था। उन्हें पता ही नहीं चला कि बस कब पलट गई। उन्हें मामूली चोटे आई हैं। उनके बेटे सकुशल हैं।
हादसे में यह हुए घायल
लीकत अली (40) निवासी फरोल, जमील खान (16) पुत्र गुलाम नबी निवासी फरोल, पुत्तू राम (50) निवासी ब्लांद। 4. कृष्ण चंद निवासी कोनैन, राहुल कुमार (18) पुत्र कृष्ण चंद निवासी कोनैन, मदन लाल निवासी प्याला, निशा देवी (30) पत्नी शंकर दास निवासी प्याला, निशु देवी (25) पुत्री मदन लाल निवासी प्याला, संतोष कुमार निवासी कोनैन, कमल सिंह (26) पुत्र संसार सिंह सामनाबेज और अनोज शर्मा (23) पुत्र शाम लाल निवासी सुनेत्र घायलों में शामिल हैं।