फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Btec in AI, SMVDU

Udhampur News: अगले सत्र से रोबोटिक्स एंड एआई में बीटेक शुरू करेगा एसएमवीडीयू

विज्ञापन
Btec in AI, SMVDU
कानपूर की कार्यशाला में भाग  लेने वाले एसएमवीड़ीयू के छात्र 
दो दिवसीय ''ट्राइबोलॉजी एंड रोबोटिक्स इनोवेशन'' कार्यशाला का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) ने आगामी शैक्षणिक सत्र से रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बीटेक प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय ''ट्राइबोलॉजी एंड रोबोटिक्स इनोवेशन'' कार्यशाला के समापन सत्र में सामने आई।
विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्कूल और इनोवेशन काउंसिल (आईसीसी) की ओर से 21-22 अप्रैल को आयोजित इस कार्यशाला में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर शक्ति के गुप्ता और डॉक्टर मंजेश कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। प्रोफेसर गुप्ता ने औद्योगिक रोबोटिक्स पर जबकि डॉक्टर कुमार ने ट्राइबोलॉजी के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत सत्र लिया।
विज्ञापन

एक पैनल चर्चा में रोबोटिक्स और एआई के भविष्य पर विमर्श किया गया जिसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्कूल के प्रमुख डॉक्टर यतिष्ठ आनंद, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से डॉक्टर शशि बी कोतवाल, डॉक्टर स्वास्तिक गुप्ता, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्कूल के डॉक्टर प्रभु उमर और कंप्यूटर साइंस विभाग की डॉक्टर विपल शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के समन्वयक डॉक्टर मीर इरफान उल हक और डॉक्टर अंकुश रैना ने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के स्नातक, परास्नातक और शोध छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। नए बीटेक प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को रोबोटिक्स और एआई के क्षेत्र में अत्याधुनिक ज्ञान और कौशल से लैस करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed