{"_id":"6127da268ebc3e48384cddbb","slug":"bring-back-attached-health-workers-soon-udhampur-news-jmu24234622","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी जगह अटैच स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द वापस लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी जगह अटैच स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द वापस लाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को बीएमओ चिनैनी से मिला। इस दौरान उन्होंने सीएचसी में व्याप्त समस्याओं पर मंथन किया। इसके साथ ही पीएचसी के अन्य स्थानों पर अटैच किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को वापस लाने की मांग उठाई। वहीं, 15 दिन के भीतर कदम नहीं उठाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन मानिक गुप्ता, उप चेयरमैन अमित अबरोल, कांग्रेस नेता नीरज थापा, रत्न लाल ठांगरी, भाजपा नेता दीपक चंद्र गुप्ता, नरेश शर्मा, अभिषेक जंवाल, संदीप शर्मा व संजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चिनैनी ब्लॉक के जिन स्वास्थ्य कर्मियों दूसरी जगह अटैच किया है उन्हें वापस लाया जाए, ताकि समस्याएं दूर हो सकें। उन्होंने बताया कि सीएचसी में डाक्टरों के 18 पद सृजितहैं, जिनमें से आठ रिक्त पड़े हैं। इनमें बेहोशी के डाक्टर, चाइल्ड विशेषज्ञ की जरूरत है। लोगों ने कहा कि जो कर्मी सीएचसी चिनैनी से ट्रांसफर होता है उसकी जगह दूसरे की तैनाती नहीं होती है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पंद्रह दिन में समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। बीएमओ ने समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।