{"_id":"67e992019ccf0cd7ec027d64","slug":"bridge-contruction-start-in-majalta-union-minister-inagurate-udhampur-news-c-202-1-udh1007-121861-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मजालता पुल का निर्माण शुरू, 75 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मजालता पुल का निर्माण शुरू, 75 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह एवं उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी। संवाद
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह एवं उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने किया शिलान्यास
- 19.30 करोड़ रुपये की लागत से तीन साल में बनकर तैयार होगा पुल
- पंचायत मजालता के साथ-साथ 26 अन्य पंचायतों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
मजालता। मजालता मोड़ से तहसील मुख्यालय तक जाने वाली सड़क पर 19.30 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले पुल का निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह एवं जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने रविवार को किया। पुल के बनने से 75 हजार की आबादी को लाभ होगा।
यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने और स्थानीय निवासियों की सुविधा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि इस सड़क पर बना पुल और सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से वाहन चालक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। नया पुल बनने के बाद मजालता मोड़ से तहसील मुख्यालय जाने की आधे घंटे का सफर पांच मिनट का रह जाएगा।
बारिश की दिनों में सड़क की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है और कई-कई दिनों तक यह रास्ता छोटी- बड़ी गाड़ियां के लिए बंद रहता है लेकिन पुल बनने से राहगीरों को इन सब परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी। पंचायत मजालता के साथ-साथ अन्य 26 पंचायतों को इस पुल के बनने से सहूलियत होगी। लोग आसानी से तहसील मुख्यालय और बाकी दफ्तरों में आ-जा सकेंगे। लोग कई सालों से इस पुल के बनने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
अपने संबोधन में विधायक रणवीर सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का पुल का काम शुरू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर धन्यवाद किया। उन्होंने मजालता के केंद्रीय विद्यालय, मनवाल में अस्पताल, पीएचसी मजालता को अपग्रेड करने, मनवाल रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव, सिंचाई की सुचारु व्यवस्था आदि मांगें डॉ. जितेंद्र के समक्ष रखीं। वहीं, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मजालता पुल का काम शुरू करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार भी जम्मू-कश्मीर के लिए बेहतर कार्य कर रहीं है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुल का काम शुरू होने पर मजालता के लोगों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा की मोदी सरकार हर नागरिक का ध्यान रख रही है और जितने विकास के कार्य उनके कार्यकाल में हो रहे हैं, वह पहले कभी नहीं हुए। एक-एक कर सभी काम होंगे।आने वाले दिनों में लोगों को बेहतरी कार्य देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया की धार रोड को राष्ट्रीय हाईवे में तब्दील करने के प्रयास जारी है। इस अवसर पर जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चेयरमैन लाल चंद और डीडीसी मजालता अमित शर्मा मौजूद रहे।
पुल बनने से यह लाभ मिलेगा
- यात्रा की दूरी घटेगी, पुलिस स्टेशन, तहसील मुख्यालय, ट्रेजरी और अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंच आसान होगी।
- यातायात सुगम होगा, लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं आएगी।
- विकास को गति मिलेगी, व्यापार, सामाजिक गतिविधियों और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।