{"_id":"5743582d4f1c1bbd276907d9","slug":"boycotted-the-meeting-four-hours-off-doda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटिंग का बहिष्कार, चार घंटे डोडा बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटिंग का बहिष्कार, चार घंटे डोडा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Tue, 24 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
डोडा में जिला विकास बोर्ड की मीटिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास बोर्ड की मीटिंग के विरोध में स्थानीय लोगों ने बंद का आह्वान किया था। बंद को डोडा डेवलपमेंट फ्रंट, व्यापार मंडल और नेकां का समर्थन हासिल था। सुबह 11 बजे से एक बजे तक पुराने बस अड्डा पर लोग एडवोकेट बाबर और नेकां नेता नवीद हाशमी की अगुवाई में प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन को देखते हुए बैठक में शामिल होने पहुंचे इंद्रवाल विधायक (कांग्रेस) गुलाम मोहम्मद सरूड़ी, एमएलसी (कांग्रेस) नरेश गुप्ता और एमएलसी शाम लाल भगत भी बैठक से उठकर कुछ देर के लिए प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
वहां पत्रकारों से बात करते हुए नरेश गुप्ता ने कहा कि बैठक में जब हमने एजेंडा देखा तो बहुत अफसोस हुआ कि चिनाब वादी के लिए कोई नया प्रोजेक्ट नहीं रखा गया। जबकि डोडा, बटोत और किश्तवाड़ के राजमार्ग एवं लिंक मार्ग खस्ता हाल में है। इस तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
राशन की किल्लत है। डेलीवेजर परेशान हैं। बाबर नेहरू ने कहा कि हमारा प्रदर्शन बोर्ड मीटिंग के बहिष्कार के रूप में है। उन्होंने कहा कि 2015 की जिन प्लानों की घोषणा की गई थी, अब तक उस पर काम नहीं हुआ है। जनता जानना चाहती है कि करोड़ों रुपये गए कहां। इस बीच जिला विकास बोर्ड की बैठक में सोमवार को जिले के विकास के लिए 167 करोड़ 71 लाख रुपये मंजूर किए गए। बैठक में पिछले साल किए गए विकास कार्यों का ब्योरा भी लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज कल्याण मंत्री सज्जाद गनी लोन ने की।