{"_id":"623a13b15368945e64250db5","slug":"body-found-udhampur-news-jmu2562472158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा में डूबा युवक का शव द्राबशाला से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा में डूबा युवक का शव द्राबशाला से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले के द्राबशाला में मंगलवार को चिनाब नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान हो चुकी है, और पुलिस ने इसे परिजनों के हवाले भी कर दिया है।
पिछले महीने की 20 तारीख को कथित तौर पर एक आत्महत्या का मामला सामने आया था। इसमें दो चश्मदीद गवाहों ने बयान दिए थे। हालांकि, दोनों बयान अलग थे, इसलिए मामला संदिग्ध हो गया। बताया गया था कि डोडा के भरत बागला का रहने वाला सुनील कुमार कांदिनी इलाके में चिनाब नदी में डूब गया था। पुलिस व परिजनों ने उसकी खूब तलाश की, लेकिन तब उसका कुछ पता नहीं चला। अब मंगलवार को उसका शव द्राबशाला के पास मिला।
पुलिस ने शव को चिनाब से बाहर निकाला और पहचान करने के लिए उसके परिजनों को बुलाया। सुनील के परिवारीजन मौके पर पहुंचे, और उन्होंने शव को देखकर उसके सुनील होने की पुष्टि कर दी। पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि सुनील अपने ससुराल सरथल से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश वह कांदिनी के पास चिनाब नदी में कूद गया।