फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   blood donation

रक्तदान सबसे महान कार्यों में से एक, बार-बार करें

विज्ञापन
blood donation
उधमपुर: नॉर्दर्न कमांड हॉस्पिटल द्वारा रक्त डोनेट करने वाले युवाओं को बांटे गए सर्टिफिकेट. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। उत्तरी कमान के अस्पताल ने सोमवार को विश्व रक्तदान दिवस मनाया। इस अवसर पर स्थानीय ब्लड बैंकों के अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों और सेना के जवानों की भागीदारी के साथ एक संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर जनरल एससी दैश ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान सबसे महान कार्यों में से एक है, जिसे बार-बार किया जा सकता है। यह मानवता की एकता पर प्रकाश डालता है। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष की थीम ‘रक्तदान करना एकजुटता का कार्य है। प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं’ है। यह दिवस लोगों को मानवता के प्रति एकजुटता के कार्य के रूप में रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
विज्ञापन

मुख्य मेहमान ने उन रक्तदाताओं को सम्मानित किया जिन्होंने आगे बढ़कर नेतृत्व किया, और असंख्य बार रक्तदान किया। इस अवसर पर एक और नेक जम्मू-कश्मीर रक्तदाता संगठन और हेल्प एन नीड जैसे गैर-सरकारी संगठनों को उनके काम और सहयोग के लिए सराहना का प्रतीक दिया गया। मेजर प्राची स्पेशल पैथोलॉजी ने रक्तदान के लाभों पर एक प्रेरक व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी कमान के कमांड अस्पताल के कमांडेंट मेजर जनरल डी के श्रीवास्तव ने लैब साइंस और मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स विभाग की ओर से डिजाइन की गई एक द्विभाषी पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस पुस्तिका में रक्तदान से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास किया गया है। प्रमुख रक्तदाताओं और दर्शकों के साथ डॉक्टरों की बातचीत के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed