फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   blood donation

रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
blood  donation
उधमपुर। रेलवे सुरक्षा विशेष बल की 15वीं बटालियन की तरफ से शनिवार को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 25 से अधिक अधिकारियों औरर जवानों ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमांडेट जेके कुंडल के नेतृत्व में सुबह करीब दस बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के नेतृत्व मं बारी बारी से जवानों और अधिकारियों रक्तदान किया। सबसे पहले असिस्टेंट कमांडेंट ने ही रक्तदान कर जवानों का हौंसला बढ़ाया। इसके बाद बारी बारी से सभी ने रक्तदान किया। जेके कुंडल ने कहा कि रेलवे सुरक्षा विशेष बल के स्थापना दिवस पर सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी श्रंखला में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सबसे बड़ा दान रक्तदान है और इससे हम दूसरों की जान बचाते हैं। जब भी कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो सबसे अधिक जरूरत रक्त की पड़ती है। लेकिन कई बार रक्त न मिलने के कारण मरीज को बहुत ज्यादा परेशानी होती है। इसी को लेकर उनकी बटालियन ने रक्तदान करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जवान अपनी इच्छा से रक्तदान करने के लिए आगे है। इनका उद्देश्य केवल दूसरों की मदद करना है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान करने से किसी तरह की कमजोरी नहीं होती है। चंद दिनों में ही रक्त पूरा हो जाता है। तीन महीने बाद स्वस्थ व्यक्ति आसानी से रक्त दान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed