फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bjp meeting

भाजपा कार्यालय में पंचों सरपंचों का कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
bjp meeting
उधमपुर में भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पंच और सरपंच। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सैलां तालाब स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में उधमपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचों, सरपंचों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजुरिया सहित जिला प्रधान राकेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता सोमराज व महासचिव विकास कोंगड़ा से मुलाकात कर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पीएमओ मंत्री डा. जितेंद्र सिंह का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर को लेकर समय-समय पर जो फैसले लिए जा रहे हैं, वह स्वागत योग्य हैं। अनुच्छेद 370 को हटाए एक माह बीत जाने के बावजूद कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। उन्होंने पंचायत स्तर पर पांच लोगों को नौकरी, धारा 73वें तथा 74वें में संशोधन होने पर पंचों और सरपंचों को विशेष अधिकार दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर पवन खजूरिया ने सभी सरपंचों , पंचों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश लगातार विकास कर रहा है। केंद्र सरकार ने शहरों की तरह गांव में भी विकास को संभव बनाने के लिए पंचों अथवा सरपंचों को विशेष अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब गांवों में भी सभी मूलभूत सुविधाएं बिना रोक टोक के पहुंचेगी और गांव के स्थानीय युवा वहीं रहकर अपना रोजगार कर सकेंगे। कार्यक्रम मे उपस्थित पंचों सरपंचों में रतनलाल, सन्दल सिंह , दर्शन , अशोक कुमार , राजकुमार, सुग्रीव पादा रामदास , सुमित , सोमनाथ ठंडा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed