{"_id":"49da075486eb2855a7dc6ba10a4be5d3","slug":"bjp-district-president-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिला अध्यक्ष का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिला अध्यक्ष का चुनाव आज
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को जिला अध्यक्ष के चुनाव भाजपा कार्यालय में होंगे। 13 मंडल अध्यक्ष नया जिला अध्यक्ष चुनेंगे। जानकारी के अनुसार जिले के 13 मंडल अध्यक्ष के चुनावों के बाद शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस समय चिनैनी के विधायक दीनानाथ भगत जिला अध्यक्ष हैं। वह दो बार जिला अध्यक्ष चुुने गए हैं।
भाजपा के संविधान के अनुसार दो बार अध्यक्ष रहने के बाद तीसरी बार अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता है। मौजूदा समय में सोमराज खजूरिया, राकेश गुप्ता, कृष्ण लाल शर्मा, सुभाष गुप्ता, रोशन लाल के नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। संभावित पांच उम्मीदवारों ने भी अपने तरीके से गोटियां फिट करनी शुरू कर दी हैं।
अगले साल नगर परिषद व पंचायत के चुनाव होने स्वभाविक हैं। इस कारण जिला अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। जिला अध्यक्ष के समक्ष वित्त राज्य मंत्री, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया और कांग्रेस गुट के साथ संघर्ष करना होगा। क्योंकि पवन खजूरिया पिछले साल हुए चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार थे। भाजपा से गए पवन गुप्ता का समर्थन कर रहे पदाधिकारियों के भी कई रिक्त स्थान हैं, जिसे भरने की चुनौतियां भी अगले अध्यक्ष के समक्ष रहेंगी।