फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   BJP district president election

भाजपा जिला अध्यक्ष का चुनाव आज

Sat, 21 Nov 2015 01:32 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
BJP district president election
शनिवार को जिला अध्यक्ष के चुनाव भाजपा कार्यालय में होंगे। 13 मंडल अध्यक्ष नया जिला अध्यक्ष चुनेंगे। जानकारी के अनुसार जिले के 13 मंडल अध्यक्ष के चुनावों के बाद शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा।  इस समय चिनैनी के विधायक दीनानाथ भगत जिला अध्यक्ष हैं। वह दो बार जिला अध्यक्ष चुुने गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा के संविधान के अनुसार दो बार अध्यक्ष रहने के बाद तीसरी बार अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता है। मौजूदा समय में सोमराज खजूरिया, राकेश गुप्ता, कृष्ण लाल शर्मा, सुभाष गुप्ता, रोशन लाल के नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। संभावित पांच उम्मीदवारों ने भी अपने तरीके से गोटियां फिट करनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


अगले साल नगर परिषद व पंचायत के चुनाव होने स्वभाविक हैं। इस कारण जिला अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। जिला अध्यक्ष के समक्ष वित्त राज्य मंत्री, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया और कांग्रेस गुट के साथ संघर्ष करना होगा। क्योंकि पवन खजूरिया पिछले साल हुए चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार थे। भाजपा से गए पवन गुप्ता का समर्थन कर रहे पदाधिकारियों के भी कई रिक्त स्थान हैं, जिसे भरने की चुनौतियां भी अगले अध्यक्ष के समक्ष रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed