फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bilan Baoli was rejuvenated

बिल्लन बावली का किया गया कायाकल्प

विज्ञापन
Bilan Baoli was rejuvenated
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 20 में रविवार को वार्ड के पार्षद जगदीश कुमार ने बिल्लन बावली के आसपास लगाई गई टाइल का उद्घाटन किया गया। इस स्थान पर टाइल लगने के बाद लोगों को बहुत ज्यादा राहत मिली है। पार्षद ने बताया कि इस बावली पर अब नहाने के लिए अलग और पीने का पानी भरने के लिए अलग स्थान किया गया है।
विज्ञापन

दोपहर के समय पार्षद ने उद्घाटन करने के बाद बताया करीब दो लाख रुपये से अधिक खर्च कर बावली के आसपास मरम्मत की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नगर परिषद के साथ सिंचाई विभाग की तरफ से भी फंड उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बावली से शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग पानी भरने के लिए पहुंचते हैं। बावली की हालत बहुत ज्यादा खराब थी और इसके कारण लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियां का सामना करना पड़ रहा था। जब लोग बावली पर नहाते थे तो बावली के अंदर साबुन वाला पानी पहुंच जाता था और इससे पानी प्रदूषित हो रहा था। इसी को लेकर करीब दो लाख रुपये फंड उपलब्ध करवाए और इससे बावली के आसपास टाइल लगवाई गई और नहाने के लिए अलग से स्थान तैयार किया गया है। अब नहाते समय पीने का पानी प्रदूषित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed