फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bijli

उधमपुर शहर व रामनगर में दो दिन की घंटों बंद रहेगी बिजली

विज्ञापन
bijli
उधमपुर। एचटी केबल बदलने और मरम्मत के कार्य के चलते उधमपुर शहर व रामनगर में बिजली विभाग की तरफ से दो से तीन दिन के लिए शट डाउन रखा जाएगा। इस दौरान लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इससे सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित होने की संभावना है। विभाग की तरफ से इसका शड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रामनगर में 28 और 30 दिसंबर को चार घंटे के लिए शट डाउन रखा जाएगा। इस दौरान रामनगर कस्बे के साथ पीर बाबा, डाक बंगला, पटवारी मोहल्ला, बीएमओ, घास मंडी, डिग्री कालेज, डालसर, बड़ोल, सतैन, टगन, केल्ला, लदाना व अन्य कई इलाकों में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं उधमपुर शहर में तीन दिन के लिए शट डाउन रखा जाएगा। 27 और 28 दिसंबर को हाउसिंग कालोनी, सुभाष नगर, बाड़या और भारत नगर मोहल्ले में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। छह घंटे की कटौती के कारण लोगों के साथ सरकारी व निजी कार्यालयों में काम प्रभावित रहेगा। इसके बाद 29 दिसंबर को शिवनगर, पीडीडी आफिस, जेल रोड़ में बिजली सुबह 11 से शाम पांच बजे तक छह घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed