फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   beti bachao beti padhao abhiyan reached udhampur

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान उधमपुर पहुंचा

Mon, 08 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
beti bachao beti padhao abhiyan reached udhampur

साइकिल से लोगों को जागरूक करने के लिए निकले दल के साथ जिला प्रशासन ने भी रूबरू होते ही हुए लोगों से अपील की है कि वह अपनी बेटियों को पढ़ाए और आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन


आम लोगों की लड़कियों के संरक्षण को लेकर भागेदारी बढ़ाने के लिए जिला हेड र्क्वाटर में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के लड़कियों के पढ़ाने और बचाने को लेकर कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों के तहत लघु कहानियों पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया गया। उधमपुर में एक दर्जन से भी अधिक स्थनलों पर कार्यक्रम पेश किए गए। इसमें बताया गया कि साइकिल से 22 युवाओं का दल 180 किलोमीटर यात्रा कर इस अभियान को आगे बढ़ाएगा। जिला स्तर पर कांफ्रेंस का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी पढाओ और बेटी बचाओ अभियान के तहत नगर में विशेष बैनर और पोस्टर भी लगाए गए। नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर डीसी उधमपुर डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों का अनुपात लड़कों के लगभग बराबर है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में अनुपात काफी कम है।

शिक्षित लोग बेटियों के लिए समर्पित नहीं हैं। उधमपुर में हालांकि बेटी पढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू नहीं हुआ है। अभियान के महत्व को समझते हुए ही जम्मू से निकली साइकिल यात्रा उधमपुर तक पहुंची है।


स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षकों के अलावा गैर सरकारी संगठनों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। जिला हेडक्वार्टर पर करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान में बच्चोें ने अपने विचार रखे और कहा कि बेटियां इंसानी जिंदगी का महत्वपूर्ण अंग है।

दो दिन तक चले इस अभियान में सामाजिक, गैर राजनीतिक एवं गैर सरकारी संगठन भी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर जिला प्रशासन के भी कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed