फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bar Association Congratulate Chief Justice

Udhampur News: बार एसोसिएशन ने दीं चीफ जस्टिस को शुभकामनाएं

विज्ञापन
Bar Association Congratulate Chief Justice
चीफ ज​स्टिस ताश रबस्तान के साथ विदाई पार्टी में उप​स्थित बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी।
उधमपुर। जिला बार एसोसिएशन उधमपुर के सदस्यों ने उच्च न्यायालय जानीपुर जम्मू में मुख्य न्यायाधीश जम्मू-कश्मीर की विदाई पार्टी में भाग लिया। मंगलवार को चीफ जस्टिस ताशी रबस्तान और जस्टिस पुनीत गुप्ता की सेवानिवृत्ति के चलते विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

इसमें उधमपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वकील सुरेंद्र खजूरिया की अध्यक्षता में उनकी पूरी टीम शामिल हुई और दोनों न्यायाधीशों को नए सफर की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं। खजूरिया ने ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान लेह के पहले शख्स हैं जो कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद इतने ऊंचे पद तक पहुंचे। उन्होंने अपने कार्यालय के दौरान कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बेहतरीन प्रयास किए।
विज्ञापन

उनके प्रयासों की वजह से न्याय व्यवस्था आम जनता के दरवाजे तक पहुंच पाई है। उनके कार्यकाल की जितनी भी सराहना की जाए कम है। बार एसोसिएशन उधमपुर के सभी सदस्य उन्हें अपना आदर्श मानते है। उम्मीद है कि भविष्य में भी बार के सभी सदस्यों को उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा। उनके साथ उपाध्यक्ष अखिल खजूरिया, सचिव रोहित शर्मा, सह सचिव एडवोकेट आकाश कुमार, कोषाध्यक्ष एडवोकेट अभिलाश भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed