फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bann on sale And Purchase of Prohibited Medicines

Udhampur News: लत लगाने वाली दवाओं की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
Bann on sale And Purchase of Prohibited Medicines
- प्रीगैबलिन 300 मिलीग्राम की बिक्री - खरीद पर रोक लगाई
विज्ञापन

उधमपुर। औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन उधमपुर ने जिले में कार्यरत सभी केमिस्टों और थोक विक्रेताओं को लत लत यानि आदत बनने वाली दवाओं, विशेष रूप से प्रीगैबलिन 300 मिलीग्राम की बिक्री और खरीद पर वीरवार को प्रतिबंध लगा दिया।

समाज में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए एक निर्णायक कदम उठाते हुए औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन उधमपुर ने प्रीगैबलिन 300 मिलीग्राम के किसी भी एफडीसी सहित, प्रीगैबलिन 300 मिलीग्राम के किसी भी एफडीसी सहित की बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम ऐसे आदत बनाने वाले पदार्थों के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग से निपटने और जन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की रक्षा के लिए एक व्यापक पहल के हिस्से के रूप में उठाया गया है।
विज्ञापन

एडीसी, औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन, उधमपुर ने सभी लाइसेंस प्राप्त दवा विक्रेताओं और थोक वितरकों को किसी भी परिस्थिति में प्रीगैबलिन 300 मिलीग्राम के फॉर्मूलेशन के वितरण, बिक्री या खरीद से सख्ती से बचने की सलाह दी है। इस निर्देश का पालन न करने पर बिना किसी पूर्व सूचना के उनका व्यापार लाइसेंस तत्काल रद्द कर दिया जाएगा। एडीसी औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन, उधमपुर दवा व्यापार से जुड़े सभी हितधारकों से इस महत्वपूर्ण पहल में अपना पूर्ण सहयोग देने की अपील करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed