{"_id":"680e8c9d76a6fba4200a78df","slug":"bandral-community-held-meeting-udhampur-news-c-202-1-udh1002-122692-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बंद्राल बिरादरी की वार्षिक मेल चार मई को, तैयारियों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बंद्राल बिरादरी की वार्षिक मेल चार मई को, तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन
हमारा समाज का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बंद्राल बिरादरी की ओर से वार्षिक मेल और भंडारे को लेकर रविवार को बैठक की गई। इसमें जम्मू-कश्मीर बंद्राल बिरादरी कमेटी के सभी सदस्य शामिल हुए। चार मई को मनाई जाने वाले वार्षिक मेल और भंडारे की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधान हरनाम सिंह के नेतृत्व में रविवार सुबह 11 बजे रामनगर के समाधि पार्क में बैठक हुई। अध्यक्ष ने बताया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माड़ता के तरमियान गांव में बाबा परधार देवस्थान पर चार मई को बंद्राल बिरादरी की मेल और भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने रामनगर प्रशासन से आग्रह किया कि तरमियान तक दो किलोमीटर मार्ग की दयनीय हालत को सुधारा जाए। पानी की भी सुचारु रूप से आपूर्ति की जाए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग से मांग की कि आयोजन से पहले इन समस्याओं का समाधान निकाला जाए ताकि मेल वाले दिन देवस्थान पर पहुंचने वाले बिरादरी के सदस्यों को परेशानियों से ना जूझना पड़े। बैठक में अध्यक्ष जयदेव सिंह, पवन देव सिंह, अर्जुन सिंह, बलवान सिंह, गंदीप सिंह, मदन सिंह, विक्रांत सिंह, रोशन सिंह अन्य उपस्थित थे।