फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ban on less than 50 microns and single use plastic in Udhampur

उधमपुर में 50 माइक्रोन से कम और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध

विज्ञापन
Ban on less than 50 microns and single use plastic in Udhampur
उधमपुर। जिले को प्लास्टिक व पॉलीथिन मुक्त करने को लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर से प्रयास शुरू किए हैं। शहर के व्यापारियों को डीसी कार्यालय में बुलाकर डीसी इंदु कंवल चिब ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। व्यापारियों व दुकानदारों से कहा गया है कि कोई भी दुकान में 50 माइक्रोन से कम पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करेगा। साथ ही शादियों व अन्य समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक के भी इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने पाबंदी को लेकर आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के प्रतिबंध को लेकर 15 अगस्त को देशवासियों को संबोधित किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने पूरे जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक और पालीथिन को लेकर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान शुरू किया। इसमें डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस एंड अथारिटी ने भी सहयोग किया। दुकानों, होटलों में दबिश दी गई। दो अक्तूबर तक जिले में पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लाटिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया। जिला प्रशासन ने उधमपुर को पॉलीथिन और प्लास्टिक मुक्त भी घोषित कर दिया। लेकिन दो अक्तूबर के बाद फिर से हालात पहले जैसे बनने लगे हैं। कोरोना संकट शुरू होने के बाद तो प्रशासन और नगर परिषद ने इस तरफ ध्यान देना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

लेकिन अब जिला प्रशासन एक बार फिर से पॉलीथिन और प्लाटिस्क के इस्तेमाल को लेकर सख्त हुआ है। डीसी इंदु कंवल चिब ने व्यापार मंडल और डिस्पोजल एसोसिएशन के सदस्यों को डीसी कार्यालय में बुलाया और पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। डीसी ने साफ कर दिया है कि जिले में कोई भी 50 माइक्रोन से कम पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करेगा। ग्राहकों को घर से बैग लाने के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही शादी व अन्य समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक का कोई इस्तेमाल नहीं करेगा। इसके स्थान पर केवल गत्ते से तैयार सामान का इस्तेमाल किया जाए। होल सेल व्यापारी जिले में 50 माइक्रोन से नीचे और सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान बेचना बंद कर दें। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। व्यापार मंडल भी जिले को पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने को लेकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देविका नदी में पॉलीथिन देख कर प्रशासन हुआ सख्त
हर रविवार को टीम देविका डीसी के साथ मिलकर सफाई अभियान छेड़ता है और सफाई अभियान के दौरान देविका नदी के अंदर से ज्यादा गंदगी पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक की निकलती है। इससे डीसी को पता चला है कि जिले में प्रतिबंध के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इस पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लग सकी है। इसी के कारण देविका नदी भी प्रदूषण की चपेट में आ गई है।

चीन निर्मित मांझा पर भी लगाया प्रतिबंध
डीसी ने दुकानदारों को साफ कह दिया है कि कोई भी दुकान में चीन निर्मितम मांझा नहीं बेचेगा। मांझे के कई तरह के दुष्परिणाम सामने आए हैं। लोगों के घायल होने के साथ ही मवेशियों और पक्षियों की जान भी चली गई है। इस पर भी काफी समय से प्रतिबंध लगाया है, लेकिन कुछ दुकानदार मान नहीं रहे हैं। अगर कोई दुकानदार चीन निर्मित मांझा बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed