{"_id":"628e7cc8376167347a469fe9","slug":"ban-on-entry-of-two-wheelers-in-vegetable-market-udhampur-news-jmu260566325","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के कल्लर इलाके में स्थित होल सेल सब्जी मंडी के अंदर सोमवार को दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इससे सब्जी व फल के व्यापारी परेशान हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि वह हर रोज दो पहिया वाहन के जरिए सब्जी ले जाकर काम करते थे। बिना किसी सरकारी आदेश के मंडी के अंदर दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जोकि पूरी तरह से गलत है।
बुधवार को अचानक ही दो पहिया वाहनों को मंडी के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई। जब छोटे सब्जी व्यापारी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आए तो उनको चुंगी वालों ने अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। व्यापारियों ने इससे संबंधित सरकारी आदेश की कापी मांगी तो उनके पास नहीं थी। कुछ समय के बाद हार्टीकल्चर के मार्केटिंग विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और दो पहिया वाहनों के अंदर जाने से रोकने लगे। इसके बाद विवाद बढ़ने लगा और व्यापारियों ने भी इसका विरोध करना शुरू कर दिया। छोटे व्यापारियों का कहना था कि सब्जी मंडी के अंदर मंडी में सामान बेचने वाले बड़े व्यापारियों के 30 से अधिक दो पहिया वाहन लगाए गए हैं। इन पर तो किसी ने रोक नहीं लगाई है। लेकिन उनके वाहनों पर केवल मुनाफा कमाने के लिए रोक लगाई जा रही है। चुंगी की राशि दो पहिया वाहनों से नहीं वसूली जाती है और अंदर जाने वाले तीन व चार पहिया वाहनों के खड़े करने के लिए ज्यादा स्थान बनाने के लिए ही उनके दो पहिया वाहनों पर रोक लगाई जा रही है।
---------------------------
मार्केट एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी की बैठक का आयोजन कुछ दिन पहले हुआ था। इसमें मंडी के अंदर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। हर रोज 200 से अधिक दो पहिया वाहन अंदर प्रवेश करते हैं और इनके कारण यातायात प्रभावित हो जाता है। इसके साथ दो पहिया वाहनों का किसी तरह से भी व्यवसायिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
अश्वनी शर्मा, एरिया मार्केटिंग आफिसर