फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ban news

Udhampur News: जिला मजिस्ट्रेट ने अनधिकृत सभाओं पर लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
ban news
किश्तवाड़। जिला मजिस्ट्रेट किश्तवाड़ ने अनधिकृत सभाओं पर प्रतिबंध लगाया है। गौरतलब है कि काफी समय के बाद स्थानीय निवासी मुफ्त बिजली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने सभाओं पर अगले दो माह तक प्रतिबंध का आदेश जारी कर दिया है। उनके अनुसार चूंकि यह देखा गया है कि कुछ लोग प्रदर्शन के बहाने लोगों को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं तथा इन अनधिकृत सभाओं के कारण किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने की उचित आशंका है, जो सार्वजनिक अशांति का कारण बन सकती हैं। ये सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आगामी धार्मिक त्योहारों जैसे महाशिवरात्रि, पवित्र रमजान माह, ईद-उल-फितर आदि को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक अव्यवस्था या खतरों को रोकने के लिए एहतियाती उपाय करने की तत्काल आवश्यकता है। ये सार्वजनिक शांति और सौहार्द को खतरा पहुंचा सकते हैं, इसलिए, बीएनएसएस की धारा 163 के तहत उन्हें निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए किश्तवाड़ शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर पांच या पांच से अधिक लोगों के किसी भी अनधिकृत जमावड़े और विरोध प्रदर्शन या धरने के आयोजन पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश देना पड़ा। एसएसपी किश्तवाड़ को इस आदेश को लागू करने के लिए यह आदेश दिया गया है कि उल्लंघन करने वालों पर मामला दर्ज किया जाएगा। डीसी कार्यालय किश्तवाड़, एसएसपी, एसडीएम, तहसीलदार सभी एसडीपीओ और किश्तवाड़ जिले के सभी एसएचओ के नोटिस बोर्ड पर प्रतियां चिपकाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed