{"_id":"67f96e6ce31683ee2108b603","slug":"baisakhi-fest-start-from-tommorrow-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122216-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कल से देविका तट पर उधमपुर व नैनसू में लगेगा तीन दिवसीय वैसाखी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कल से देविका तट पर उधमपुर व नैनसू में लगेगा तीन दिवसीय वैसाखी मेला
विज्ञापन
उधमपुर के देविका परिसर में बैसाखी मेले में स्टाॅल लगाने के लिए लाया गया सामान।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के देविका घाट और नैनसू में लगने वाले तीन दिवसीय वैसाखी मेले की तैयारियों जोर-शोर से जारी हैं। 13 अप्रैल से इन दोनों स्थानों पर देविका घाट के तट पर मेला प्रारंभ होगा, जो तीन दिन तक चलेगा।
दोनों जगहों पर झूले और स्टाल लगाने का काम शुरू हो चुका है। स्थानीय और बाहरी राज्यों से मेले में स्टाल लगाने के लिए लोग पहुंच चुके हैं। प्रशासन की तरफ से इनके दस्तावेज लेकर इन्हें स्टाल और झूले आदि लगाने की अनुमति दी जा रही है। बिजली, पानी, सुरक्षा आदि को लेकर भी प्रशासन की तरफ से प्रबंध किए जा रहे हैं। देविका घाट पर सैरगाह रोड पर खाने-पीने व अन्य वस्तुओं के स्टाल लगाए जाएंगे। इसके अलावा देविका थीम पार्क की जगह पर बड़े झूले लगाने की योजना है। मुख्य मेला स्थल पर ड्राई चीजों के स्टाल के अलावा सरकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर प्रशासनिक स्टाल लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए यहां सूचना विभाग की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
घाट पर स्नान करने के लिए लगता है श्रद्धालुओं का तांता
शहर के भीतर देविका घाट पर लगने वाला मेला काफी पुराना है। करीब 100 साल से भी पहले से इस मेले का आयोजन हो रहा है। मेले के दौरान पवित्र गंगा नदी की बड़ी बहन के नाम से प्रसिद्ध देविका नदी में स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। प्रदेश वासियों के लिए देविका, पवित्र गंगा नदी के समान ही एक बड़ा तीर्थ स्थल है और इसमें विशेष अवसरों पर स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं, और पुण्य का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
वैसाखी मेले के तीन दिन सुबह के समय देविका नदी में स्नान और धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के लिए हजारों की संख्या में जिले और आसपास के कई इलाकों से लोग यहां पहुंचते हैं। स्नान के बाद मंदिर समूह में पूजा करते हैं और फिर मेले का आनंद उठाते हैं।
नैनसू में लगने वाले मेले की तैयारियां अंतिम चरण में
शहर के बाहरी इलाके में नैनसू गांव में लगने वाले मेले की तैयारियां भी अंतिम चरण में चल रही हैं। यहां बीते कुछ सालों से देविका घाट के किनारे शिव मंदिर के बाहर भव्य मेला सजाया जाता है। देविका घाट पर सौंदर्यीकरण के बाद से जगह की तंगी को देखते हुए नैनसू में भी मेले का आयोजन किया जाने लगा है। इसमें भी काफी संख्या में लोग मेले में पहुंच कर इसका आनंद उठाते हैं।