उधमपुर। बैक टू विलेज के दूसरे चरण के चौथे दिन विजिटिंग अधिकारियों ने जिले की 117 पंचायतों को कवर किया। वीरवार को कार्यक्रम के चौथे दिन कमिश्नर सेक्रेटरी पीएचई, सिंचाई और बाढ़ और नियंत्रण एके साहू ने ब्लॉक चिनैनी की पंचायत पचौत पहुंचे । उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और आवंटित पंचायत के लोगों के साथ बातचीत की और क्षेत्र की आर्थिक क्षमता को बढ़ाने के अलावा उनकी समस्याओं को सुनने के अलावा विकासात्मक जरूरतों पर ध्यान दिया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए शौचालयों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जून 2020 तक पंचायत पचौत के हर घर में पानी का कनेक्शन प्रदान किया जाएगा और अक्टूबर 2020 तक जिले के सभी घरों में नल का जल कनेक्शन होगा। उन्होंने बीबीबीपी के तहत जन्मी बच्चियों को किट भी वितरित किए। साथ ही फसलों की खेती के बारे में कृषक समुदाय को प्रोत्साहित करके मशरूम, शहद के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया। आयुक्त सचिव ने सभी विभागों की विस्तृत बैठक की और पंचायत में पीआरआई और ग्राम सभा की उपस्थिति में उनके कार्यों की समीक्षा की। और पर्यावरण के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संचयन, स्वच्छता और प्लास्टिक व पालिथीन के उपयोग के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे गांवों में समग्र स्वच्छ पर्यावरण के लिए पॉलीथिन का उपयोग छोड़ने, स्वच्छता बनाए रखने, खुले में शौच को समाप्त करने, जल संसाधनों को स्वच्छ रखने और गांवों में वृक्षारोपण करने में अपना योगदान दें। साहू ने किसानों से तालाबों, ड्रिप सिंचाई, वर्मी कम्पोस्ट और मशरूम उत्पादन का निर्माण करने पर जोर दिया। इसके अलावा उनके द्वारा सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, स्कूलों और राशन डिपो के निरीक्षण आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में मिड डे मील, वृक्षारोपण और सफाई अभियान, जॉब कार्ड, केसीसी, पीएमएवाई घरों और खेल के मैदानों के उद्घाटन, कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गई।