फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   awearness

साइबर अपराध के विषय में छात्रों को किया जागरूक

विज्ञापन
awearness
उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नीली नाला की एनएसएस इकाई ने साइबर जागरूकता दिवस के तहत साइबर अपराध पर ऑनलाइन एक राष्ट्रीय स्तर के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतिंदर कौर के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

इसमें साइबर अपराध में प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी एसडीपीओ रामनगर डॉ. भीष्म दुबे ने संसाधन व्यक्ति के तौर पर भाग लिया। कार्यक्रम में प्राचार्या ने कहा कि साइबर सुरक्षा आजकल एक गंभीर मुद्दा है। इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों और आम जनता को हाल के साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन

वहीं, संसाधन व्यक्ति ने संबंधित विषय पर प्रकाश डालते हुए साइबर अपराध, इसके प्रकार, नवीनतम प्रवृत्तियों, आदि का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने उन कदमों पर भी जोर दिया जो व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित करने और किसी को साइबर अपराध से बचाव के लिए उठाने चाहिए। उन्होंने अपने भाषण में साइबर अपराध से संबंधित कुछ मामलों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में देश-प्रदेश के विभिन्न डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राधा रानी, प्रो. स्वाति दत्त और प्रो. शाइस्ता यास्मीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed