{"_id":"62a23a37a2932500a7015642","slug":"awareness-udhampur-news-jmu2615884113","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान कल्याण विभाग ने दिया बाजरा की खेती बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान कल्याण विभाग ने दिया बाजरा की खेती बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन
उधमपुर--बाजरा की खेती शुरू करने से सम्बंधित जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग ने जिले में बाजरा की खेती को बढ़ावा देने की पहल की है। इसके तहत विभाग ने बीज गुणन फार्म कावा में 20 कनाल के क्षेत्र में कोडो बाजरा उगाने के अलावा फिंगर मिलेट, फॉक्स टेल मिलेट, लिटिल मिलेट्स, आदि प्रकार के बाजरा की खेती शुरू की है।
मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. संजय आनंद ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य कृषक समुदाय को इसके उच्च पोषक मूल्य के कारण बाजरा के महत्व के बारे में जागरूक करना है। कहा कि इसकी खेती शुरू करने का उद्देश्य किसानों के बीच बाजरे को लोकप्रिय बनाने के लिए आने वाले मौसमों में खेत से इसका उत्पादन प्राप्त कर बीज का वितरण करना है।
उन्होंने कहा कि बाजरा पूर्वजों का मुख्य भोजन था, जो स्वस्थ और निरोग रखता था। लेकिन, समय बीतने के साथ इसका उपयोग कम हो गया, और लोग इसकी पौष्टिक संपदा से वंचित हो गए। इसके अलावा पानी की कमी के खतरनाक संकेतों के साथ खेती के लिए भूमि की अनुपलब्धता, ग्लोबल वार्मिंग के कारण बढ़ती गर्मी, उच्च प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट वाले अनाज के रूप में बाजरा एक शानदार अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
वहीं, क्षेत्र विकास अधिकारी डॉ. अश्वनी जोजरा और डॉ. सुखबीर सिंह (जिला विषय विशेषज्ञ (एसएमएस-डीएल) ने कहा कि वे उधमपुर में खेती को ग्राम स्तर तक ले जाने के लिए फील्ड पदाधिकारियों को जागरूक करने के लिए मिशन मोड पर बाजरा की खेती कर रहे हैं।