{"_id":"6254732c2d87d6394149a2f5","slug":"awareness-udhampur-news-jmu2575909150","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को समझाए महिलाओं के अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को समझाए महिलाओं के अधिकार
विज्ञापन
उधमपुर: महिला कॉलेज में सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी देते हुए कथा बैठे कॉलेज स्टाफ वाह छात्राए?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज में यौन उत्पीड़न के खिलाफ समिति (कैश) ने ‘लैंगिक असमानता और महिलाओं के कानूनी अधिकार’ विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। महिला पुलिस थाना के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रो. केवल कुमार मुख्यातिथि थे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सीमा शर्मा (कैश की संयोजक) के औपचारिक स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद प्रथम सत्र की पहली संसाधन व्यक्ति सामाजिक कार्यकर्ता अजारा (महिलाओं के लिए विशेष प्रकोष्ठ) ने मुख्य रूप से लैंगिक असमानता की अवधारणा को समझाया। इसके बाद द्वितीय संसाधन व्यक्ति महिला शक्ति केंद्र उधमपुर की ज्योति देवी ने वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं के सशक्तीकरण और स्थिति पर बात की। उन्होंने महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, और प्रतिभागियों के साथ हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया।
वहीं, द्वितीय सत्र की तृतीय संसाधन व्यक्ति सामाजिक कार्यकर्ता अफिया ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर ध्यान केंद्रित किया, और छात्रों को जीरो एफआईआर, कानूनी सेवा प्राधिकरण, आदि के बारे में जागरूक किया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के संबंध में भी जानकारी दी, और अपना हेल्पलाइन नंबर साझा किया। कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक और प्रतिक्रिया सत्र के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने अपने आसपास के विभिन्न मामलों पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रो. सुमिता राव, डॉ. अशोक कुमार, प्रो. तानिया अख्तर, प्रो. यश कुमार, डॉ. मूलराज, डॉ. राजिंदर सिंह, प्रो. पूजा भारती, आदि उपस्थित रहे।

उधमपुर: महिला कॉलेज में सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी देते हुए कथा बैठे कॉलेज स्टाफ वाह छात्राए?- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन