{"_id":"fe565e2af7d4906a28506ea155f85670","slug":"attack-on-shopper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर दराती से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार पर दराती से हमला
रामनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
कसबे के वार्ड नंबर सात में बुधवार की देर शाम एक दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार निवासी वार्ड नंबर सात देर शाम को अपनी दुकान से उठकर साथ वाली दुकान में बैठा था। इसी दौरान दोनों हाथों में दरातियां लेकर सुमित पहुंचा।
विज्ञापन
यहां वह प्रदीप से बहस करने लगा और मारने की बात कहने लगा। इसके बा वह वहां से चला गया। बताया जाता है कि कुछ मिनट बाद वह फिर लौटा और प्रदीप पर दरातियों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
प्रदीप को कई जख्म आए हैं। खुद को लहूलुहान देख प्रदीप अस्पताल की ओर पैदल ही दौड़ा। डाक्टरों के अनुसार प्रदीप के सिर में गहरी चोट आई है। उसे 40 टांके लगे हैं।
शिकायत क बाद पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर सुमित ने हमला क्यों किया।