{"_id":"61156fbc8ebc3e2f6a134373","slug":"attack-on-sarpanch-while-resolving-dispute-of-two-parties-in-gram-sabha-udhampur-news-jmu241460187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा में दो पक्षों का विवाद सुलझाते समय सरपंच पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभा में दो पक्षों का विवाद सुलझाते समय सरपंच पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिब पंचायत में वीरवार सुबह सरपंच राकेश शर्मा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दो भाइयों के बीच दीवार के विवाद को सुलझाते समय बवाल हो गया है। इस दौरान एक पक्ष ने ने सरपंच पर हमला कर दिया। इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन रैंबल में मामला दर्ज किया गया है। सरपंच ने सुदेश कुमार और रोहित वर्मा पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, सुदेश कुमार और रोहित कुमार ने सरपंच व उसके भाई पर हमला करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार सुदेश कुमार का भाई बंसी लाल के साथ गई दीवार को लेकर विवाद है। इसी को लेकर सरपंच ने वीरवार सुबह ग्राम सभा का आयोजन कर दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया। विवाद को सुलझाने के लिए राजस्व विभाग के पटवारी और नंबरदार भी मौजूद रहे। इस दौरान सुदेश कुमार और रोहित वर्मा की सरपंच के साथ कहासुनी हो गई और बाद में दोनों गुट आपस में भिड़ गए। सरपंच राकेश शर्मा का कहना है कि सुदेश कुमार और उसके बेटे ने उसपर और उसके भाई प्रवेश कुमार पर लोहे की राड से हमला किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोपहर के समय घायल अवस्था में सुदेश कुमार बेटे के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और उपचार करवाया। रोहित वर्मा ने बताया कि सुबह दुकान से नाश्ता करने के लिए पिता के साथ घर लौटा था। सूचना के बाद सभा में पहुंचते ही सरपंच ने अपने भाई के साथ हमला कर दिया। इसके बाद खुद ही पुलिस को भी मौके पर बुला दिया। मामला सुलझाने के बजाए विवाद पैदा कर दिया है। मांग है कि सरपंच और उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई की जाए।