फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ASI Promote in Udhampur

Udhampur News: पदोन्नत सहायक उप-निरीक्षक रैंक से अधिकारी हुए अलंकृत

विज्ञापन
ASI Promote in Udhampur
पदोन्नत हुए एएसआई का अलंकृण कर सम्मानित करते हुए जिला अ​धिकारी।
उधमपुर। पुलिस ने 15 पुलिस अधिकारियों को सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया। एसएसपी अमोद नागपुरे ने विभागीय पदोन्नति के बाद अधिकारियों को एएसआई रैंक से अलंकृत किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने नव-पदोन्नत सेवारत पुलिस कर्मियों को बधाई दी, जिन्हें एचसी के पद से एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने उन्हें और अधिक उत्साह, जोश और लगन तथा सर्वोच्च समर्पण के साथ कार्य करते रहने की सलाह दी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पदोन्नति केवल पद को उन्नत करने के बारे में नहीं है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर पुलिस में टीम भावना से काम करने में और अधिक जिम्मेदारियां और चुनौतियां भी जोड़ती है। उन्होंने उनके परिवारों को भी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एडिशनल एसपी संदीप भट, डीएसपी डीएआर डीपीएल सुरिंदर सिंह बलोरिया और इंस्पेक्टर मोहन सिंह भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed