फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   arrest

महिला की हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
उधमपुर/रामबन। रामबन की तहसील बटोत में चार दिन पहले महिला की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला शुक्रवार को सुलझ गया। पुलिस ने अपनी छानबीन में इसको हत्या का मामला साबित करते हुए महिला के सास और पति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार 23 जनवरी को थोपाल पंचायत के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी थी कि निशु देवी का शव फंदे से लटका पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक बोर्ड ने किया, जिसकी मांग जिला अस्पताल रामबन में जांच अधिकारी (ईओ) ने की थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए कानूनी वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान मृतका के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है। क्योंकि, शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। लगातार पूछताछ के दौरान मृतका के पति पवन कुमार ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया, ताकि मौत आत्महत्या लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी स्वीकारोक्ति पर पुलिस मामला दर्ज किया, और अपराध स्थल का दौरा कर साक्ष्य एकत्र किए। दोनों आरोपियों पवन कुमार और उनकी मां सिमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed