{"_id":"61f2f59bd0981009886fe8ae","slug":"arrest-udhampur-news-jmu2526683139","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों का सामान व नकदी समेत दो शातिर चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों का सामान व नकदी समेत दो शातिर चोर पकड़े
विज्ञापन
उधमपुर: रैंबल पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर बा चोरी किए गए मोटरसाइकिल बरामद.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रैहंबल थाना क्षेत्र में दो शातिर चोरों के पकड़े जाने पर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने उनके पास से पांच मोटरसाइकिल, एक मारुति 800 कार और 85 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
बरामद की गईं मोटरसाइकिल में से एक को पूरी तरह खोलकर इसके पुर्जे अलग कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये सभी वाहन चोरों ने उधमपुर के अलग-अलग हिस्सों से चुराए थे, जिन्हें वे खोल कर इनके भाग अलग अलग बेचने की फिराक में थे। जबकि, बरामद नकदी को इनमें से एक चोर ने बीते दिनों जिब क्षेत्र की एक दुकान से चुराया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते दिनों जिब निवासी मनोज कुमार ने पुलिस थाना रैहंबल में दुकान पर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई। उसने बताया था कि उसकी दुकान से चोर करीब 87 हजार रुपये नकद चुराकर ले गए हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी की, और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ी पूछताछ के बाद मोहम्मद असगर निवासी चक्क रकवालां उधमपुर ने चोरी की बात को कबूल कर लिया। इसके खुलासे के बाद उसके कब्जे से दुकान से चोरी की गई करीब 85 हजार रुपये की नकदी को बरामद कर लिया गया। वहीं, हिरासत में लिए इसके दूसरे साथी रवि कुमार उर्फ अरुण निवासी जिब बढोला के खुलासे पर पांच मोटरसाइकिल के अलावा एक मारुति 800 कार बरामद की गई।
इनके साथ जम्मू का रहने वाला इनका एक और साथी भी शामिल था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। अब पुलिस इन चोरों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों के साथ और भी कोई साथी शामिल है, या इनका कहीं कोई गैंग तो नहीं जो संगठित रूप से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा हो।