फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Apple -laden truck on the motorway link road crashes

सेब लदा ट्रक हाईवे से लिंक मार्ग पर गिरा

Sun, 01 Nov 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमरउजाला, उध्ामपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Apple -laden truck on the motorway link road crashes

चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दोमेल के पास शनिवार की सुबह सेब लदा एक ट्रक के खाई में गिर जाने से उसका चालक घायल हो गया। सह चालक को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन


चालक का इलाज चिनैनी के राजा गंभीर चंद अस्पताल में किया गया। हादसे के बार लिंक मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। काफी प्रयास के बाद ट्रक को पीछे हटाकर यातायात को सुचारु करवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक श्रीनगर से बैंगलोर की तरफ  सेब लादकर जा रहा ट्रक जब हाईवे के दोमेल के पास पहुंचा तो चालक का उस पर से नियंत्रण खो गया, जिससे ट्रक हाईवे से पलट कर चिनैनी-दोमेल लिंक मार्ग पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक गुरबचन सिंह (27) निवासी पंजाब और सहचालक आसिम (22) निवासी यूपी को तुरंत गाड़ी से निकाल कर चिनैनी अस्पताल पहुंचाया गया।


हादसे के बाद करीब एक घंटे तक चिनैनी-दोमेल लिंक मार्ग पर जाम रहा। इससे दोनों तरफ  से गाड़ियों की आवाजाही बंद रही। जेसीबी के जरिए ट्रक को पीछे किया गया और बिखरे सेब को हटाने के बाद मार्ग को खोला गया।

बताया गया है कि जब यह हादसा हुआ उससे चंद सेकेंड पहले एक यात्री वाहन क्रास हुआ जो भी इसकी चपेट में आ सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed