फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Apologize

भगवान श्री राम को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति ने मांगी माफी

विज्ञापन
Apologize
उधमपुर में भगवान श्री राम को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर माफी मांगता परिवार - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। भगवान श्रीराम को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति ने मंगलवार को परिवार सहित सामने आकर माफी मांगी। व्यक्ति ने सपरिवार कहा कि वे अपनी गलती के लिए सभी से हाथ जोड़ कर माफी मांगते हैं। दोबारा ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर अम्युल संदू नाम के व्यक्ति ने भगवान श्रीराम को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। उसका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब इसके बारे में बजरंग दल के सदस्यों को पता चला था तो उन्होंने पुलिस स्टेशन के बाहर इसके विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही इसकी लिखित शिकायत भी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

बजरंग दल का कहना था कि भगवान का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। जब इसकी जानकारी संदू को मिली तो मंगलवार को वह परिवार सहित सामने आया और माफी मांगी। उसका कहना था कि भगवान श्रीराम को लेकर कोई टिप्पणी करना उसकी सबसे बड़ी भूल है। वह अपनी गलती के लिए हाथ जोड़ कर सभी से काफी मांगता है। उससे यह बहुत बड़ी गलती हुई। इससे उसे सबक मिला है। अब वह पूरा ख्याल रखेगा कि दोबारा कभी ऐसी गलती न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed