फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anti Enchrochment Drive

Udhampur News: नगर परिषद ने कोर्ट रोड से हटाईं अवैध रेहड़ियां

विज्ञापन
Anti Enchrochment Drive
सला​थिया चौक पर अतिक्रमण के ​खिलाफ कार्रवाई करती नगर परिषद की टीम।
-अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद की तरफ से शहर में शनिवार को सलाथिया चौक, रामनगर चौक और गोल मार्केट क्षेत्र में लगाईं गईं अवैध रेहड़ियों व फड़ियों को हटाया गया। इस मौके पर दुकानों के बाहर लगाए गए सामान को भी अंदर रखवाया गया। सभी को सख्त हिदायत भी दी गई कि कोई भी शहर के भीतर अतिक्रमण को बढ़ावा न दे।
दोपहर लगभग दो बजे अधिकारी राजेश सैनी और रामपाल के नेतृत्व में शहर में निकली नगर परिषद की खिलाफवर्जी टीम ने पहले गोल मार्केट इलाके का दौरा किया। जहां भी अवैध रूप से लगी रेहड़ियां व फड़ियां नजर आईं उन्हें वहां से हटवाया गया। इस दौरान कुछ का सामान भी जब्त किया गया। इसके बाद टीम ने रामनगर चौक और सलाथिया चौक पर भी दबिश दी और इस क्षेत्र में भी बिना लाइसेंस के लगाई गई रेहडी-फड़ियों को हटाया गया। दुकानदारों को भी अपना सामान दुकान की सीमा के भीतर रखने को कहा। चेतावनी दी कि कि अगर सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर राजेश सैनी ने कहा कि नगर परिषद शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अपनी मुहिम को लगातार जारी रखे हुए है। शहर के भीतर किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। आज शहर के कुछ इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया है। बार-बार समझाने के बावजूद कहना नहीं मानने वाले करीब छह रेहड़ी वालों की रेहड़ियों जब्त किया गया है जबकि पहली बार पकड़े गए कुछ रेहड़ी वालों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ उनकी यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी। सभी से आग्रह है कि अतिक्रमण को बिल्कुल भी बढ़ावा न दे ताकि शहर की सड़कों पर जाम आदि लगने की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed