फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Annual Mail On 20th April

Udhampur News: तरमयान बाबा वासुकी नाग मंदिर में सात बिरादरियों की वार्षिक मेल 20 को

विज्ञापन
Annual Mail On 20th April
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा वासुकी नाग तरमयान मंदिर में सात बिरादरियों मोहत्रा, वर्मा, पाधा, मंदराल, संग्रान, परमोत्रा और बैगड़ू की वार्षिक मेल 20 अप्रैल को मनाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

सोमवार को दोपहर दो बजे बाबा वासुकी नाग कमेटी के चेयरमैन जोगिंदर वर्मा की अध्यक्षता में 21 सदस्यों की तरमयान मंदिर में बैठक हुई। वर्मा ने बताया वार्षिक मेल और भंडारे का आयोजन वैसाखी के बाद रविवार 20 अप्रैल को किया जा रहा है। उन्होंने बिरादरी के सभी सदस्यों से परिवार सहित मेल में शामिल होने की अपील की। साथ ही संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की कि बाबा वासुकी नाग देवस्थान की दो किलोमीटर मार्ग की दयनीय हालत को सुधारा जाए और पानी की किल्लत का समाधान निकाला जाए ताकि मेल वाले दिन श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक में संजय मोहत्रा, नंद मोहत्रा, रतन लाल पाधा, सुरेंद्र पाधा, रमन मोहत्रा, संजीव कुमार, रविंद्र ठाकुर, अर्जुन सिंह, साहिल गुप्ता, राजू मोहत्रा आदि मौजूद थे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed