{"_id":"e8f39ae4e226b41c8f18abc0054f7b7a","slug":"anger-on-garbage-dumping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डंपिंग करने पर आक्रामक हुए जखैनीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डंपिंग करने पर आक्रामक हुए जखैनीवासी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा डंपिंग करने के विरोध में जखैनी के लोग सोमवार को आक्रामक हो गए। कूड़ा लेकर आए नगर परिषद के दो आटो को रोककर स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि आवासी क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर जखैनी में हर रोज कूड़ा फेंका जाता है, इससे इलाके में बदबू फैली रहती है। बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता गोविंद राम ने कहा कि शहर की गंदगी डंप करने के लिए विभाग को कोई ठोस इंतजाम करना चाहिए। परिषद रिहायशी इलाके के पास गंदगी के ढेर लगा रहे हैं। गंदगी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
कूड़े के ढेरों के कारण पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। जिस जगह पर कूड़ा फेंजा जा रहा है, वह जम्मू-श्रिनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ही है। ऐसे में वहां से गुजरने वाले यात्रियों को भी बदबू का शिकार होना पड़ता है। विजय शर्मा ने कहा कि गंदगी के ढेरों के बिल्कुल सामने से हर रोज सैंकड़ों लोग शारदा माता के मंदिर को जाते हैं।
विज्ञापन
पास में ही पीर बाबा का स्थान भी है। अपने देवताओं को माथा टेकने आए लोगों को नाक-मुंह ढंककर वहां से गुजरना पड़ता है। इसी के चलते गुस्साए लोग सोमवार को कूड़ा फेंकने जा रहे नगर परिषद के दो आटो को रास्ते में ही रोक लिया। जखैनी में कूड़ा नहीं डालने दिया।