फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted over not getting water facility

पानी की सुविधा नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted over not getting water facility
उधमपुर/रामनगर। ब्लॉक घोरड़ी की हरतयान पंचायत के वार्ड तीन स्थित खरतेड़ा गांव के लोग आज भी पानी की सुविधा से महरूम हैं। ग्रामीण प्राकृतिक जलस्त्रोत से पानी गुजारा करने को मजबूर हैं। लेकिन बरसात में साफ पानी नहीं मिलने से उनके सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने बुधवार को जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द पानी की सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आजतक जलशक्ति विभाग की ओर से गांव में पीने का पानी उपलब्ध करवाने का प्रबंध नहीं किया गया है। सुविधा से महरूम ग्रामीण डेढ़ किलोमीटर पैदल सफर कर नदी-नालों से पानी ढोने को मजबूर हैं। लेकिन बरसात का सीजन शुरू होते ही नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों के लिए पानी का प्रबंध करना काफी कठिन हो गया है। रवि कुमार ने कहा कि खरतेड़ा गांव में पीने के पानी का कोई प्रबंध नहीं है। अभी भी ग्रामीण नदी के दूसरी ओर स्थित प्राकृतिक जलाशय से पानी ढोकर गुजारा करते हैं। लेकिन मौजूदा समय में नदी का जलस्तर बढ़ने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लोगों को सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। प्रशासनिक दावे जमीनी स्तर पर खोखले साबित हो रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि गांव में पीने का साफ पानी मुहैया करवाने का उचित प्रबंध किया जाए अन्यथा लोग उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed