फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted over non-supply of water for four days

चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted over non-supply of water for four days
उधमपुर। शहर के वार्ड सात के शक्ति नगर मोहल्ले के लोगों ने चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिलने से परेशान होकर रविवार सुबह जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण करीब छह महीने से उनको नियमित तरीके से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। इस कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सभी ने निर्णय लिया है कि जब तक नियमित तरीके से पानी की सप्लाई नहीं मिलती है, तब तक विभाग को बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे संजीत सिंह के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बताया कि चार दिन से उनके घरों में एक बूंद भी पानी की सप्लाई नहीं पहुंची है। करीब छह माह से उनके मोहल्ले में पानी की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित है। सप्ताह में दो या फिर तीन दिन ही पानी मिल रहा है। नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं मिलने का एक कारण पाइपों में लीकेज होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में उनके वार्ड में चार स्थानों पानी की लीकेज है और इनसे हर रोज सैकड़ों गैलन पानी बेकार बह जाता है, जिसे जलशक्ति विभाग ठीक नहीं कर रहा है। परेशानी को दूर करने की मांग को कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है। जलशक्ति विभाग के सिविल विंग के अधिकारी मेकेनिकल विंग और मेकेनिकल विंग वाले सिविल को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लेकिन स्थायी समाधान के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। सभी ने प्रदर्शन कर मांग को जिला प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। अगर वार्ड में पानी की सप्लाई में सुधार नहीं किया गया तो कोई भी बिल का भुगतान नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed