{"_id":"60fc61e58ebc3ecf0d684667","slug":"anger-erupted-over-no-mobile-signal-in-kultyar-udhampur-news-jmu240145910","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्टयार में मोबाइल सिग्नल नहीं होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्टयार में मोबाइल सिग्नल नहीं होने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के कुल्टयार में मोबाइल टावर लगाने की मांग को लेकर स्थानीय युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवाओं ने बताया कि उनके गांव में मोबाइल का नेटवर्क नहीं है। इससे उनको आनलाइन कक्षाएं पढ़ने में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। प्रशासन की तरफ से सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को नए टावर लगाने के आदेश जारी कर राहत प्रदान करनी चाहिए।
दोपहर के समय युवाओं ने सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने बताया कि उनके गांव में मोबाइल नेटवर्क का सिग्नल नहीं है। इसी कारण उनके मोबाइल फोन में इंटरनेट नहीं चला पा रहे है। वह किसी के साथ बात भी नहीं कर पा रहे हैं। इंटरनेट चलाने और बात करने के लिए घर से कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। रिचार्ज तो 4जी का करवाते हैं, लेकिन उनको सर्विस 2जी की भी नहीं मिल रही है। इससे काफी आर्थिक और मानसिक नुकसान हो रहा है। परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
कोरोना संकट में सरकार ने स्कूलों व कालेज के छात्र व छात्राओं के लिए आनलाइन कक्षाएं चलाई हैं लेकिन वह लोग इसका भी लाभ नहीं उठा कर पा रहे हैं। कई बार सभी कंपनियों के अधिकारियों के साथ मोबाइल टावर लगाकर परेशानी को दूर करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने भी उनकी परेशानी की तरफ ध्यान नहीं दिया है। आज सभी प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से मदद की गुहार कर रहे हैं। उनकी प्रशासन से अपील है कि सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को आदेश जारी कर नए टावर लगवा कर परेशानी को दूर किया जाए।