{"_id":"5f04b78c8ebc3e42f66d8135","slug":"anger-erupted-over-increasing-water-shortage-in-ramnagar-udhampur-news-jmu2138143168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में पानी की किल्लत बढ़ने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में पानी की किल्लत बढ़ने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। पीने के पानी की समस्या से परेशान रामनगर कस्बे के वार्ड नंबर 10 के स्थानीय लोग मंगलवार की सुबह जल शक्ति कार्यालय के बरामदे में धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि विभाग के अधिकारियों की घोर लापरावही के कारण उन लोगों को सहीं ढंग का पीने का पानी भी नही मिल पा रहा है। इसी दौरान रामगनर कस्बे के भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता भी कार्यालय पहुंचे ओर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
स्थानीय लोगों का आरोप था कि एक तो विभाग के अधिकारी 15-15 दिनों तक पीने के पानी की सप्लाई नही करते हैं ओर कभी गलती से कर भी देते है तो बिना फिल्टर किया हुआ पानी लोगों के घरों में छोड़ देते है। उनका आरोप था कि रामनगर कस्बे के लोगों को बिना फिल्टर किया हुआ पानी पिलाया जा रहा है। इससे किसी बीमारी के फैलने के भय बना हुआ है। विभाग के पानी फिल्टर करने की समूची सामग्री तो हर महीने आती है लेकिन वह कहां जाती है इसका कोई अता पता ही नहीं है। वहीं भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा तथा प्रणव शास्त्री ने भी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर अपनी कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी दी। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।